– पुत्री अंशू हर्षविजय गेहलोत के निवास से निकली अंतिम यात्रा
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सेवानिवृत शिक्षिका मधुदेवी (70) महेंद्र बांठिया का शुक्रवार को ह्र्दयगति रुकने से इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत की सास थी। शाम को बड़ी बेटी अंशू गेहलोत के पुरानी नगर पालिका भवन से अंतिम यात्रा निकाली गई।
शांतिवन मुक्ति धाम पर हर्षविजय गेहलोत, अंशू गेहलोत, चेतन कोठारी, निशु कोठारी, उत्कर्ष बांठिया, मितांशी (शुभी), धवल, पलक द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, समाजजन मौजूद थे । अंतिम यात्रा बाजना, रावटी, शिवगढ़, सरवन,रतलाम सहित अनेक स्थानों के बड़ी संख्या में नागरिको ने शांतिवन पहुंच मृआत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


