सैलाना विधायक को पीटा : परमिट पर शराब ले जा रही गाड़ी रोकी, हाथ जोड़ मिन्नत करता रहा ड्राइवर

सैलाना विधायक को पीटा : परमिट पर शराब ले जा रही गाड़ी रोकी, हाथ जोड़ मिन्नत करता रहा ड्राइवर

Advertisements
Advertisements

– ड्राइवर के साथ मारपीट करने का आबकारी विभाग करवाएगा केस दर्ज 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। परमिट पर ले जाई जा रही शराब की गाड़ी रोकने पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ ड्राइवर ने मारपीट कर दी। उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। शिवगढ़ क्षेत्र के गांव परनाला में हुई इस घटना को लेकर विधायक डोडियार ने शिवगढ़ थाने में आवेदन दिया है। वहीं आबकारी विभाग के अफसर का कहना है कि परमिट पर शराब ले जा रही गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है, मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250219 WA0014

अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने हफ्तेभर से अपने क्षेत्र में सप्लायी होने वाली अवैध शराब पकड़वाने की मुहिम चला रखी है। तीन बार अवैध शराब पकड़वाई भी लेकिन मंगलवार रात 8 बजे विधायक डोडियार ने शिवगढ़ क्षेत्र में परमिट पर ले जाई जा रही शराब की गाड़ी रोक ली। ड्राइवर से विवाद हुआ तो उसने विधायक डोडियार के साथ मारपीट कर दी। विधायक डोडियार ने खुद वीडियो जारी कर बताया कि मैंने परनाला गांव में शराब से भरी पिकअप रोकी। ड्राइवर से गाड़ी में भरी शराब के बारे में जानकारी मांगी तो उसने मेरे साथ मारपीट की। गला दबाने का प्रयास किया, जिससे मेरे गले और छाती पर नाखून के निशान बन गए। उसने मेरे साथियों के साथ भी मारपीट की। फिर वह तेज स्पीड से लापरवाही के साथ शराब से भरी गाड़ी पलटाकर रतलाम-बाजना रोड की ओर भाग निकला। मैं गाड़ी से उसका पीछा किया और ओवरटेक कर शराब से भरी गाड़ी रुकवाई और पुलिस को कॉल कर बुलाया। फिर शिवगढ़ थाने पहुंचकर आवेदन दिया। विधायक डोडियार का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। सूचना पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया शिवगढ़ थाने पहुंचे और मामला जांच में लिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

परमिट पर जावरा से केलकच्छ ले जा रहे थे शराब

सैलाना के आबकारी उपनिरीक्षक चेतन वैद्य ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि विदेशी महाभंडार जावरा से शाम 6 बजे शराब की गाड़ी (एमपी-13 जीबी 2215) में भरकर केलकच्छ की दुकान पर ले जाई जा रही थी। इसके लिए बकायदा परमिट जारी किया गया था। गाड़ी में 150 विदेशी मदिरा (बियर) थी, जिसकी कीमत 1 लाख 22 हजार रुपए है। शिवगढ़ के छावनी झोड़िया क्षेत्र में विधायक डोडियार ने गाड़ी रुकवाई। ड्राइवर हिमांशु यादव (25) से उन्होंने नाम पूछा तो वह उनके साथ आई भीड़ देखकर घबरा गया। फिर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मामले में ड्राइवर की ओर से शिवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!