बांछड़ा बस्ती की दुकान पर विवाद के बाद वारदात
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा-मंदसौर फोरलेन पर स्थित ढोढर की बांछड़ा बस्ती में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रात करीब 8:15 बजे एक ट्रॉला चालक ने बस्ती की दुकान पर बैठी महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी मंदसौर की दिशा से आया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ट्रॉला चालक ने दुकान पर बैठी काजल (27) पति बालमुकुंद से विमल पाउच मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि चालक ने गुस्से में आकर काजल के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद परिजनों और बस्तीवासियों ने काजल को जावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रात करीब 10 बजे रतलाम रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही ढोढर पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय मौके पर पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


