मित्रता दिवस पर सेवाकार्य : सेवा भारती मातृ छाया पर पहुंच निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल ने सौंपी सहयोग राशि 

मित्रता दिवस पर सेवाकार्य : सेवा भारती मातृ छाया पर पहुंच निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल ने सौंपी सहयोग राशि 

– भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम, सामाजिक संस्थाओं से सहयोग का आह्वान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मित्रता दिवस पर एक बार फिर निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल द्वारा सेवा की तत्परता का उदाहरण पेश किया है। पर्यावरण के अलावा मानव सेवा के साथ गौमाता की सेवा के लिए निरन्तर आगे रहने वाले निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल ने इस बार रतलाम के  शास्त्री नगर स्थित सेवा भारती मातृ छाया पर पहुंचकर मातृ एवं पितृ हिन बच्चों कि मूलभूत दैनिक आवश्यकताओं के लिए सहयोग राशि सौंपी। 

IMG 20240805 WA0015

निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल ने उक्त राशि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय कि मौजूदगी में संस्था को प्रदान की। इस दौरान विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंगल लोढ़ा, ग्रुप अध्यक्ष राहुल बोहरा, समरथ बागड़ी, शैलेंद्र शर्मा, मनीष सांवलिया, पंकज बागड़ी, राजेश सिंन्हा, वीरेन्द्र दामा, चरण चौधरी, कुणाल वर्मा, एसएल बॉस, अनिल दोहरे, अंगत कुशवाहा, कैलाश प्रजापति, राहुल चावला, अमन सुयल, भोला सूर्या, मनीष लाला आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल ने रतलाम सहित अन्य समीपस्थ जिले की सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं से बच्चों के सेवा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!