रतलाम में भाजपा पार्षद पति की बेशर्मी :  दूसरे वार्ड में जाकर फेका कचरा, VIDEO वायरल हुआ तो भरना पड़ा जुर्माना

रतलाम में भाजपा पार्षद पति की बेशर्मी :  दूसरे वार्ड में जाकर फेका कचरा, VIDEO वायरल हुआ तो भरना पड़ा जुर्माना

– महापौर पटेल बोले कोई भी हो गलत बर्दाश्त नहीं, जागरूक जनता भेज रही फोटो

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर में खुले में कचरा फेकने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर के वार्ड 43 में भाजपा पार्षद प्रीति कसेरा के पति संजय कसेरा का अन्य वार्ड में जाकर खुले में कचरा फेकते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो महापौर प्रहलाद पटेल के पास पहुंचा। महापौर ने खुद खड़े होकर पार्षद पति के खिलाफ 250 रुपए का जुर्माना लगाकर रसीद काटी। महापौर पटेल की एक ओर जहां सराहना की जा रही, वहीं दूसरी ओर पार्षद पति की बेशर्मी आमजन में चर्चा का विषय है। 

दरअसल रतलाम शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर महापौर ने खुले में कचरा फेकने वालों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है। खुले में या सार्वजनिक जगहों पर कोई भी कचरा फेकता है तो उसका वीडियो बनाकर देने पर 50 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। वीडियो बनाकर देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो भाजपा पार्षद पति संजय कसेरा का किसी ने बनाया लिया। पार्षद पति अपना वार्ड छोड़ दूसरे वार्ड क्रमांक 22 में जाकर कचरा फेकने गए। उसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो महापौर तक पहुंचा। महापौर ने निगम के अधिकारियों के जरिए पार्षद पति के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने की हिदायत दी।

मोबाइल नंबर पर मिल रही जानकारी

कचरा फेकने वालों का वीडियो बनाकर सेंड करने के लिए नगर निगम ने मोबाइल नंबर भी जारी किया है। जिसका नंबर 7471144937 है। इस नंबर पर कोई कोई भी व्यक्ति जो कि खुले में कचरा फेंकने वाले का फोटो पते के साथ भेजेगा उसे 50 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। फोटो भेजने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। फिर खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। जुर्माने की कार्रवाई महापौर की उपस्थिति में स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, जोन प्रभारी तरूण राठौड़, आशीष चौहान द्वारा की गई।

आमजन के साथ जिम्मेदारों को करना होगा पालन

महापौर प्रहलाद पटेल ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि खुले में कचरा फेंक शहर को गंदा करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। चाहे वह जनप्रतिनिधि ही क्यों ना हो। शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम अपना कार्य कर ही रही है। शहर में ऐसे व्यक्ति भी है जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते है। ऐसे व्यक्तियों पर रोक लगाने के लिए कचरा फेंकते हुए फोटो निगम के पास पहुंच रहे है। आमजन के साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को अब अपना रतलाम स्वच्छ रखने के लिए कर्तव्य का पालन करना होगा। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!