24.4 C
Ratlām

रतलाम से अवैध कॉलोनी के नियमिति करण का शंखनाद प्रदेश में बना रोल मॉडल – विधायक काश्यप

– गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1 करोड़ 27 लाख से होगा सडक़ों का निर्माण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
जबलपुर में सीएम के अनाधिकृत कॉलोनियों में भवन अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम का रतलाम के वार्ड क्रमांक-6 में लाइव प्रसारण हुआ। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक-6 स्थित गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से विभिन्न सडक़ों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।  इस अवसर पर विधायक काश्यप ने कहा कि अवैध कॉलोनी के नियमिति करण का शंखनाद रतलाम से हुआ, जो कि पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। इसी के चलते प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले कुछ वर्षों में रतलाम के स्वरूप को बदलकर नया शहर बनाएंगे।

IMG 20230826 WA0051

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम की जनता विधायक के रूप में चेतन्य काश्यप को चुनकर आज खुद को गौरावांवित महसूस कर रही है। विधायक काश्यप ने हर वर्ग के व्यक्ति को दर्द को समझा ओर उससे छुटकारा दिलाया। विधायक काश्यप की विकासवादी सोच के चलते ही प्रदेशभर में अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण हुआ। इसी के तहत वार्ड क्रमांक-6 स्थित गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में सवा करोड़ से अधिक लागत से विभिन्न सडक़ों के निर्माण कराए जा रहे हैं।

निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की प्रक्रिया को विधायक काश्यप के अथक प्रयासों का परिणाम बताया। क्षेत्रिय पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति बना) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, आदित्य डागा, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सुनील सारस्वत, सोनू यादव, कर्णधीर बडग़ोत्या सहित परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!