– गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1 करोड़ 27 लाख से होगा सडक़ों का निर्माण
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जबलपुर में सीएम के अनाधिकृत कॉलोनियों में भवन अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम का रतलाम के वार्ड क्रमांक-6 में लाइव प्रसारण हुआ। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक-6 स्थित गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से विभिन्न सडक़ों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक काश्यप ने कहा कि अवैध कॉलोनी के नियमिति करण का शंखनाद रतलाम से हुआ, जो कि पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। इसी के चलते प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले कुछ वर्षों में रतलाम के स्वरूप को बदलकर नया शहर बनाएंगे।


महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम की जनता विधायक के रूप में चेतन्य काश्यप को चुनकर आज खुद को गौरावांवित महसूस कर रही है। विधायक काश्यप ने हर वर्ग के व्यक्ति को दर्द को समझा ओर उससे छुटकारा दिलाया। विधायक काश्यप की विकासवादी सोच के चलते ही प्रदेशभर में अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण हुआ। इसी के तहत वार्ड क्रमांक-6 स्थित गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में सवा करोड़ से अधिक लागत से विभिन्न सडक़ों के निर्माण कराए जा रहे हैं।
निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की प्रक्रिया को विधायक काश्यप के अथक प्रयासों का परिणाम बताया। क्षेत्रिय पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति बना) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, आदित्य डागा, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सुनील सारस्वत, सोनू यादव, कर्णधीर बडग़ोत्या सहित परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।