26.5 C
Ratlām

रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस को झटका : सैकड़ो ग्रामीणों ने छोड़ा प्रीतम नगर में कांग्रेस का हाथ

– विस्तारक की मौजूदगी में सदस्यता गृहण कर भाजपा पर जताया विश्वास

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विधानसभा चुनाव से पहले रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बड़ी संख्या में प्रीतम नगर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तारक हितेंद्र सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली और आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

प्रीतम नगर में विधायक दिलीप मकवाना के कार्यों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता ली गई। इनमें ईश्वरलाल भंवर, जितेंद्र डामर, बाबूलाल, धर्मेंद्र राठौर, जय किशन, पन्नालाल भाभर, परमानंद डोडियार, पिंटू डामर सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल सिसोदिया, नरेंद्र परिहार, प्रकाश मुनिया, जनपद सदस्य घनश्याम, उप सरपंच गोविंद डामर, पन्नालाल, श्यामलाल, भंवर, रतनलाल डामर, समरथ चौधरी, राजेश पाटीदार आदि उपस्थित रहे। रतलाम ग्रामीण विधानसभा में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए विधायक दिलीप कुमार मकवाना लंबे समय से कार्य कर रहे थे और उनके यह प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। क्षेत्र में लिखी गई विकास की गाथा और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थामा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!