रजत जयंती महोत्सव : श्री गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय आयोजन की रही धूम

रजत जयंती महोत्सव : श्री गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय आयोजन की रही धूम

– भव्य धार्मिक समागम के साथ 25 वर्षों की सफलता का जश्न

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाने हेतु विद्यालय परिवार द्वारा विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यालय के पिछले शिक्षा सत्र का शुकराना करना एवं नए शिक्षा सत्र के आरंभ की आज्ञा प्राप्त करना था।

IMG 20250401 WA0038

रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ संत बाबा सीतल सिंह जी के आशीर्वाद एवं उपस्थिति में हुआ। जिसमें अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया। यह पाठ स्कूल परिवार और समाज के लिए आध्यात्मिक उन्नति एवं प्रेरणा का संदेश था। इसके बाद दो दिवसीय गुरु मत समागम बड़े श्रद्धा सत्कार और धूमधाम से संपन्न हुआ।

कथा-कीर्तन से सराबोर हुआ वातावरण

इस शुभ अवसर पर पंथ के महान कथा वाचक ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा जी (हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब, दिल्ली) द्वारा कथा व्याख्यान किया गया, जिससे समस्त उपस्थित भक्तजनों को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ। साथ ही, भाई सिमरतपाल सिंह जी एवं उनके साथी (हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर) द्वारा मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर हो गए।

वरिष्ठजनों का सम्मान एवं गुरु का लंगर

समारोह में समाज के वरिष्ठ जनों एवं गणमान्य व्यक्तियों को विद्यालय की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात, गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया और सेवा भावना का अनुभव किया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक उत्सव न होकर धार्मिक और सामाजिक एकता का एक अनुपम उदाहरण था। श्री गुरु रामदास लोक शिक्षा विकास समिति, इंदिरा नगर रतलाम के प्रेसिडेंट जसवंत सिंह सोढ़ी के नेतृत्व में आयोजित इस पावन अवसर ने सभी शिक्षार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों को नए उत्साह और धार्मिक भावना से भर दिया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आगामी वर्षों में शिक्षा और सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!