26.5 C
Ratlām

फिर बदलेगा मौसम : कल से मिल सकती है गर्मी से थोड़ी राहत, 15 मई के बाद चलेगी तेज लू

– बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात “मोचा” हो रहा एक्टिव
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मई माह में दूसरी बार मौसम करवट बदलने जा रहा है। 11 मई से बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवात “मोचा” एक्टिव हो सकता है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। हवा की रफ्तार सामान्य से दो या तीन गुना ज्यादा हो सकती है। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इसके कारण भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। “मोचा” के गुजरने के बाद 15 मई से रतलाम जिले सहित प्रदेशभर में तेज लू के आसार जताए जा रहे हैं। 

मौसम मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया 12 मई को तूफान और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। बंगाल, ओडिशा समेत तटीय इलाकों में बारिश की आशंका है। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। “मोचा” तूफान से आज या कल दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में बारिश हो सकती है। इसके बाद गुरुवार को तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। संभावना है कि 14 मई को बांग्लादेश-म्यांमार तटों पर जाने से पहले यह तूफान और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। प्रदेश में गर्मी तेवर दिखाने लगी है, लेकिन तूफान के कारण मौसम फिर बदलेगा। फिलहाल रतलाम, खजुराहो और दमोह में झुलसाने वाली गर्मी है, जबकि भोपाल-ग्वालियर में भी पारा चढा हुआ है। 
अभी तापमान की यह स्थिति
प्रदेश के तीन जिलों में भीषण गर्मी की सूची में रतलाम जिला भी प्रमुखता से शामिल है। 9 मई को अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 24.2 दर्ज किया गया था। गुरुवार को भी दोपहर में तापमान 42 डिग्री से अधिक बताया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में तापमान की तुलना की जाए तो 30 अप्रैल-2023 को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है।  


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!