रतलाम में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार : सैलाना एसडीएम रीडर विजयवर्गीय को 4 साल की सजा

रतलाम में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार : सैलाना एसडीएम रीडर विजयवर्गीय को 4 साल की सजा

Advertisements
Advertisements

– ट्यूबवेल खनन की मंजूरी के लिए अपने विभाग के कर्मचारी से ली थी रिश्वत 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना एसडीएम कार्यालय के तत्कालीन रीडर मनीष विजयवर्गीय को रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार देते हुए विशेष न्यायालय ने 4 वर्ष के सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह फैसला जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आदित्य रावत ने सुनाया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विशेष लोक अभियोजक कृष्णकांत चौहान के अनुसार 43 वर्षीय अभियुक्त मनीष विजयवर्गीय वर्ष 2018 में सैलाना एसडीएम कार्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत थे। शिकायतकर्ता हरिवल्लभ बामनिया, जो खुद राजस्व विभाग के चेनमैन हैं, ने अपने प्लॉट पर मकान निर्माण के लिए ट्यूबवेल खनन की मंजूरी मांगी थी। कई महीनों तक अनुमति न मिलने पर विजयवर्गीय ने उनसे 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोकायुक्त का ट्रैप : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

कर्मचारी बामनिया ने 31 दिसंबर 2018 को उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच शुरू की। बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया, जिसमें विजयवर्गीय ने 3 हजार रुपए में सौदा तय किया। 3 जनवरी 2019 को लोकायुक्त टीम ने सैलाना एसडीएम कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की और विजयवर्गीय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सवा दो वर्ष पूर्व हुई थी चार्जशीट दाखिल 

लोकायुक्त की जांच के बाद अभियुक्त के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्राप्त कर 18 जनवरी 2023 को विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत दोषी पाते हुए 4 साल की सजा सुनाई। सजा के बाद विजयवर्गीय को जेल भेज दिया। कोर्ट को उक्त फैसला भ्रष्ट अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकायुक्त की सक्रियता से इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!