रतलाम के सैलाना में फिर खुदकुशी : रेडियम दुकान संचालक के 23 वर्षीय पुत्र ने खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

रतलाम के सैलाना में फिर खुदकुशी : रेडियम दुकान संचालक के 23 वर्षीय पुत्र ने खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

– सैलाना में पांच दिन में दूसरा आत्महत्या का मामला, दोनों मामलों में कारणों का नहीं पता 

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना में पांच दिन के भीतर दूसरी बार खुदकुशी का मामला सामने आया है। बीती रात सैलाना में रेडियम दुकान संचालक राजेश राठौड़ के 23 वर्षीय पुत्र तरुण राठौड़ ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में रेफर के बाद देर रात उपचार के दौरान तरुण ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंपा जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सैलाना बस स्टैंड पर रेडियम आर्ट की दुकान संचालित करने वाले राठौड़ के पुत्र तरुण उर्फ गोलू (23) ने बीती रात 9 बजे जहर खा लिया था। परिजनों को पता चलने पर तुरन्त उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तरुण की साल 2021 में लॉक डाउन के दौरान शादी हुई थी। बता दें कि पांच दिन में यह दूसरी आत्महत्या की घटना सैलाना में हो गई है। इसको लेकर हर कोई स्तब्ध है। पांच दिन पूर्व शनिवार शाम को भीलों की खेड़ी में लोकेश (18) पिता पुष्पेंद्र बुज ने मकान की पहली मंजिल पर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया था। भाभी ने पहली दफा जब देवर लोकेश को फंदे पर झूलता देखकर परिजन को सूचना दी थी। मामले में अभी तक लोकेश की खुदकुशी के कारणों को भी नहीं तलाश सकी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!