20.8 C
Ratlām

शिक्षक दिवस सम्मान : शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री का राज्यपाल अवॉर्ड पुरुस्कार के लिए चयन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री  का राज्यपाल पुरुस्कार के  लिए चयन हुआ है। गुरुवार दोपहर पुरुस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी हुई है।
शिक्षिका अग्निहोत्री शिक्षा में निरंतर नवाचार का व आईसीटी के प्रयोग के लिए उनका राष्ट्रीय आईसीटी  पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश से नामांकन हुआ था। इस पर शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने भी उन्हें बधाई दी थी। राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी शिक्षिका का नामांकन हुआ था। 5 अगस्त को भोपाल में इनका प्रेजेंटेशन भी हुआ था। शिक्षिका अग्निहोत्री को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है। हर बार भोपाल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है लेकिन अभी कोरोना काल को देखते हुए समारोह की गाइड लाइन जारी नही हुई है। केवल चयनित शिक्षकों की सूची जारी कि गई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!