29 C
Ratlām

शर्मसार होती मानवता : शहर में कुत्ते के बच्चों को जहर देकर मारने की घटना, जीव प्रेमियों में आक्रोश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आमतौर पर इंसानों के बीच विवाद होने पर हत्या के मामले हम आये दिन सुनते रहते है। मगर मानवता तब शर्मसार हो जाती है जब मूक प्राणी की हत्या की खबरें आती है। सोमवार रात एक ऐसा ही मामला शहर के डोंगरे नगर में सामने आया। जहां पर दुधमुंहे कुत्ते के बच्चों को कथित रूप से जहर देकर मार दिया गया। पशु क्रूरता की यह विभत्स घटना इस क्षेत्र में पहले भी घट चुकी है। जहां अज्ञात लोगो ने कुत्ते को जलाकर मारने की कोशिश की थी। मिली जानकारी के अनुसार मामला डोंगरे नगर में खाली पड़े मैदान का है, जहां 2 कुत्तो के साथ ही 5 कुत्ते के बच्चों के शव पड़े मिले। उक्त जानकारी जब जीव प्रेमियों को मिली तो वे घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर आसपास पूछताछ की मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उक्त घटना के बाद से जीव प्रेमियों में आक्रोश पनप गया है। वहीं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम होना था जो नहीं हो सका।

क्योंकि जब जीव प्रेमी थाने पर आवेदन दे रहे थे तब क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम की टीम से मैदान साफ करवाकर शव कहीं और दफना दिए। पुलिस ने जीव प्रेमियों के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मगर 24 घण्टे बित जाने के बाद भी मामले में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। इसके अलावा घटना की शिकायत जीव प्रेमियों ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड में भी कर दी है।

निर्मम तरीके से कुत्तो व उनके बच्चों की मौत के बाद जीव प्रेमियों ने पुलिस में लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि शहर में इस पखवाड़े में इस प्रकार की यह चौथी घटना है। जिसमें निर्ममता पूर्वक कुत्तों की हत्या या प्रयास किया गया है। हालांकि पूरे मामले में यह बात जरूर स्पष्ट है कि पशुओं के साथ हो रही क्रूरता के विरुद्ध बनाये गए नियम व कानून का पालन करवाने व करने में हम कहीं हद तक पीछे है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!