
सैलाना के ग्राम उमर के बाद अमरगढ़ में 6 कद्दावर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव -2023 में रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सत्ताधारी भाजपा को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने का दौर जारी बना हुआ है। ग्राम उमर में डेढ़ दर्जन से अधिक भाजपाइयों के बाद अमरगढ़ में 6 कद्दावर भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी से मुंह फेर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस के विधायक और प्रत्याशी हर्षविजय गेहलोत को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया है।


सैलाना विधानसभा चुनाव में अब कुल 10 उम्मीदवार मैदान के बचे है। चुनावी रण में यहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। सभी दलों के उम्मीदवार गांव-गांव जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे। इस चुनावी समर में कांग्रेस विधायक गेहलोत भी कमर कस कर चुनावी मैदान में डटे हुए है। वे देर रात तक मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में दिए गए वचनों को निभाने का वचन दे रहे हैं। क्षेत्र के हर एक गांव में विधायक गेहलोत का शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से स्वागत किया जा रहा है। आम मतदाता की समस्याओं को गंभीरता से सुन उन्हें पूरा करने के लिये आश्वस्त भी कर रहे है।




Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


