23.2 C
Ratlām

गोपालपुरा में हंगामा : सरपंच बोला ग्रामीणों से हमारे पास पावर है, तुम्हे मारने की , विधायक मकवाना कागजों में विकास कार्य देख हैरान

– कलेक्टर और एसपी से विधायक मकवाना ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम गोपालपुरा में बुधवार को ग्राम सभा में सरपंच की हठधर्मिता पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में ग्रामीण जब कलेक्ट्रोरेट पहुंचे तो वहां बैठक में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना मिल गए।

ग्रामीणों के दस्तावेज और जमीनीस्तर पर कार्य की विधायक मकवाना ने जब शिकायत सुनी तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। सरपंच से विकास कार्यों के संबंध में सवाल करने पर घर बुलाकर मारपीट करने का सरपंच पर गंभीर आरोप भी लगाया। मामले में विधायक मकवाना ने सरपंच की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

गोपालपुरा के ग्रमीणों ने विधायक मकवाना को बताया कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हुई, उसे सरपंच, सचिव और पूर्व सरपंच ने निकालकर पूरी खर्च कर दी और धरातल पर कुछ नहीं है। ग्रामीण गोपालपुरा से जब कलेट्रोरेट पहुंचे तब कलेक्टर कार्यालय में निर्वाचन नामावली की समीक्षा बैठक चल रही थी। ग्रामीणजनों ने बताया कि सरपंच से जब इस बारे में सवाल किए तो उसके द्वारा घर बुलाकर मारपीट की गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक मकवाना को बताया कि सरपंच कहता है कि हमारे पास पावर है, तुम्हे मारने की। यह बात सुनकर विधायक मकवाना ने जवाब में कहा कि जनता ने हमे वोट देकर सरपंच -विधायक इसलिए नही बनाया कि हम आमजन से मारपीट करें, बल्कि इसलिए बनाया की हम उनकी सेवा कर सके, उनकी समस्याओं का निराकरण कर सके। ग्रामीणों की उचित शिकायत सुन विधायक मकवाना ने कलेक्टर सूर्यवंशी एवं एसपी लोढ़ा को इस संबंध में अवगत करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों की टीम जांच के लिए गोपालपुरा पहुंचेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!