Theft exposed in Ratlam : दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद

- जयभारत नगर में हुई थी नकबजनी, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के पर सफलता

Theft exposed in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के जयभारत नगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में स्टेशन रोड पुलिस थाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

रतलाम (Ratlam) स्टेशन रोड पुलिस थाना टीआई जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार (SP Amit Kumar) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 22 मार्च 2026 की रात फरियादी इमरान पिता अनवर खान निवासी जयभारत नगर के घर में बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने पर टीम का गठन किया था। घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दो संदिग्ध का मिला था सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए। इसके आधार पर संदिग्धों की पहचान कर आरोपी शादाब पिता सिकंदर खान (22) निवासी काजीपुरा रतलाम और केजार उर्फ गोलू पिता इमरान खान (24) निवासी काजीपुरा रतलाम को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए करीब 15 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण जब्त कर लिए हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका सराहनीय

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन, उपनिरीक्षक विजय बामनिया, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश डाबर, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, नरेंद्र परमार, अर्जुन गणावा और हिम्मत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!