Ratlam : विधायक सामुदायिक भवन जनता की संपत्ति, बोले Cabinet Minister Chetan Kashyap

- महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा, नागरिकों की हो रही वर्षों पुरानी मांग पूरी

Ratlam: Cabinet Minister Chetan Kashyap

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के जनता नगर (नयागांव) क्षेत्र में 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक और बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री (Cabinet Minister) तथा रतलाम (Ratlam) शहर विधायक चेतन्य काश्यप (Chetan Kashyap) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री (Cabinet Minister) चेतन्य काश्यप (Chetan Kashyap) ने कहा कि विधायक सामुदायिक भवन आमजन की संपत्ति है। इसका उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के नागरिक अपने सामाजिक, मांगलिक और अन्य कार्यक्रम अपने ही क्षेत्र में सुविधापूर्वक संपन्न कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे भवनों के निर्माण से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री (Cabinet Minister) काश्यप (Chetan Kashyap) ने नगर निगम परिषद और महापौर प्रहलाद पटेल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान परिषद ने अपने कार्यकाल में 300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

20260322 110126

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नागरिकों ने जिस विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना है, वही विश्वास विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिक छोटे-बड़े सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।

20260322 110044

रतलाम (Ratlam) नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि शहर के चहुंमुखी विकास के लिए निगम परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहर का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हो रहे हों। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे विकास कार्यों से रतलाम (Ratlam) की तस्वीर बदल रही है और शहर महानगर की दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद देवश्री पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन देते हुए क्षेत्र में बनने वाले सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक और बाउण्ड्रीवॉल की जानकारी दी तथा क्षेत्र को यह सौगात मिलने पर आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री (Cabinet Minister) चेतन्य काश्यप (Chetan Kashyap), महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, अनिता कटारिया, भाजपा पार्षद अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि हेमराज वसावा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कंचन शर्मा, केसरबाई, मंजू, माया, जसवंत कुवंर, संजय चौहान, जितेन्द्र पांचाल, दिलीप दुबे, संदीप पांचाल, रामेश्वर पांचाल, राजेश देवड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र धारवा, मनोहरलाल पांचाल, श्याम जैथवार, मदनलाल देवड़ा, रमेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया, जबकि आभार रमेश पांचाल ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!