रतलाम के सराफा में चोरी : ज्वेलर्स को बातों में उलझाकर महिलाओं ने उड़ाई सोने की बालियां

रतलाम के सराफा में चोरी : ज्वेलर्स को बातों में उलझाकर महिलाओं ने उड़ाई सोने की बालियां

Advertisements
Advertisements

– माणक चौक थाने पर सौभाग्य ज्वेर्ल्स दुकान संचालक ने करवाई एफआईआर 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में एक बार फिर महिलाओं ने बातों में उलझा कर सोनी की बालियां चुराई है। पूर्व में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद दुकान संचालक  द्वारा सावधानी नहीं बरतने से इस तरह की घटनाएं आम हो गई है। इस बार महिलाओं में करीब 5:30 ग्राम वजन सोने की बालियां चुराई है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस मामले की तलाश में जुटी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चांदनी चौक स्थित सौभाग्य ज्वेर्ल्स दुकान पर दो महिलाएं जेवर खरीदने पहुंची। दुकानदार संजय कुमार छाजेड़ से कान की बालियां बताने को कहा। दुकान पर काम करने वाले कालू निनामा ने उन्हें बालियां दिखाई। महिलाओं ने बालियां देखकर कहा कि पसंद नहीं आ रही है, कान के टाप्स दिखाओ। कालू निनामा टाप्स लेने गया। इसी बीच महिलाएं दुकानदार से यह कहकर चली गई कि उन्हें जेवर पसंद नहीं आ रहे है। महिलाओं के जाने के कुछ समय बाद दुकानदार ने बालियों की ट्रे चेक की तो उसमें कान की एक जोड़ 5.50 ग्राम वजनी बालियां कम थी। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक महिला बालियां देखने के बहाने हाथ में दबाकर छिपाकर ले गई। दुकानदार सौभाग्य ज्वेर्ल्स दुकान संचालक ने रतलाम माणकचौक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 379 में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से महिलाओ का पता लगने के प्रयास कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!