Ratlam : चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका, घर में लगी भीषण आग ; मां सहित दो बेटियां झुलसीं

- 10 दिन पहले खरीदी थी स्कूटी, तड़के धमाके से क्षेत्र में फैली सनसनी

Advertisements
Advertisements
Explosion in a scooter in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार विस्फोट होने से घर में आग लग गई। हादसे में घर में सो रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिंदुकुंवर और उनकी दो बेटियां अंतिमकुंवर व विजयलक्ष्मी झुलस गईं। आग की चपेट में आने से घर में रखा अधिकांश घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिंदुकुंवर अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान घर के आगे के हिस्से में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक तेज विस्फोट हुआ। धमाके के बाद स्कूटी में आग भड़क उठी और कुछ ही देर में आग ने मकान के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे

रात में तेज आवाज और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर में फंसी बिंदुकुंवर और उनकी दोनों बेटियों को लोगों ने किसी तरह जद्दोजहद कर बाहर निकाला। इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए रतलाम (Ratlam) जिला चिकित्सालय ले जाया गया।सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक मकान में रखा काफी सामान जल चुका था।

प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे में झुलसी बिंदुकुंवर और उनकी दोनों बेटियों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत को देखते हुए तीनों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बिंदुकुंवर ग्राम गुनावद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं।

स्कूटी खरीदी के महज 10 दिन बाद हादसा

परिजन वीरेंद्र सिंह के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी करीब 10 दिन पहले ही खरीदी गई थी। इतनी कम अवधि में वाहन में आग लगने और विस्फोट होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के कारण घर का अधिकांश सामान जलने से परिवार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूटी में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ ? आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी ? वाहन में किसी तकनीकी खराबी की संभावना थी या नहीं ? इन सवालों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!