


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के न्यू रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के सभागार में अश्विन शर्मा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। समारोह में वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रतलाम जिले का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जापान में आयोजित पैरा ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली रतलाम की खिलाड़ी अनुष्का दुबे का विशेष सम्मान किया गया।



खेलों के लिए मुखर रहे अश्विन शर्मा – भाजपा जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अश्विन शर्मा स्पष्ट वक्ता, खेलों के शुभचिंतक, पर्यावरण प्रेमी, कर्मठ और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्व थे। खेल मैदानों के रखरखाव और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे बड़े से बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के सामने भी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते थे।



समाजसेवा में भी अतुलनीय योगदान रहा – प्रेस क्लब अध्यक्ष

समारोह में रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अश्विन शर्मा द्वारा ब्लड बैंक में रक्त एकत्र करने के लिए किया गया ऐतिहासिक कार्य अतुलनीय था। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके बारे में व्यवहारिकता से लेकर सेवा के क्षेत्र में जितनी बातें की जाए, वह कम है।
अश्विन शर्मा की सोच सदैव प्रेरणा देती रहेगी – महापौर
रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि अश्विन शर्मा शारीरिक रूप से आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन रतलाम में खेलों के समग्र विकास को लेकर उनकी सोच और उनके द्वारा बनाई गई योजनाएं हमेशा जीवित रहेंगी। उनकी खेल भावना और खिलाड़ियों के हित में किए गए प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इन राष्ट्रीय खिलाड़ियों को हुआ सम्मान
वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में— वॉलीबॉल: अंजार चंद्रवंशी, भूमिका परिहार, फुटबॉल: राजवीर, शतरंज: रिदम भारती, स्विमिंग: काजल परिहार, एथलेटिक्स: प्रद्युमन, शिवेंद्र सिंह, विनायक, भावेश यादव, शिव वाराणसी, आर्य उपाध्याय, हिंजल पाटीदार, शिवराज तमर, नितिन प्रजापति, बास्केटबॉल: लक्ष्य कुमार साह, राजसिंह, ईशान जोशी, मोहित शाही, जीविका परमार, करणी सिंह, हितेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष दुबे, हनुवीर शर्मा, हैंडबॉल: शेखर राठौर, तेजस कोबरा, भाव बगरवाल, आराध्या रावल, स्केटिंग: आरोही मालवी, रियान कटारा, तन्मय पाटीदार, दक्ष भाषण, जूडो: कुश यादव, शूटिंग: जैन, रणवीर, योगासन: हरदिया स्वर्ण कटारिया, रग्बी: यश नायडू, मनोज राठौर, खुशी चौहान, साक्षी शर्मा, शुभांगी पांचाल, सॉफ्टबॉल: प्रखर राठौर, खो-खो: आलेख, कुमकुम गवली, दामिनी भट्ट।
जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अनुष्का का विशेष सम्मान
समारोह में अनुष्का दुबे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने जापान में आयोजित पैरा ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रतलाम जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि को समारोह में विशेष रूप से रेखांकित करते हुए अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया।
खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत डीओएम अजय ठाकुर ने भी खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर, आदिवासी विकास विभाग की पिंकी यादव सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सूत्रधार अरविंद शर्मा रहे। इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, दुर्गा शंकर मोयल, हार्दिक कुरुवारा, देवराज यादव, कमलनयन व्यास, अशोक व्यास, भूपेंद्र सिंह राठौर, भूषण व्यास, सुमन शर्मा, अनय चौहान, अनमोल शर्मा, अक्ष शर्मा ने भी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। संचालन आर.सी. तिवारी ने किया तथा आभार अनुज शर्मा ने माना।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


