20.9 C
Ratlām

रतलाम में चोरी की वारदात : बैंक अधिकारी के सूने मकान को बनाया निशाना 

रतलाम में चोरी की वारदात : बैंक अधिकारी के सूने मकान को बनाया निशाना 

– गैंग पकड़ने का दावा फेल, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुखराज होम्स कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक अधिकारी के सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश घर से चांदी का नारियल, नगदी और मोबाइल चुरा ले गए। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही कस्तूरबा नगर में भी चोरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग पकड़ने का दावा किया था। ताज़ा वारदात से पुलिस की चौकसी और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पुखराज होम्स में रहने वाले बैंक अधिकारी प्रहलाद दडिंग किसी विवाह समारोह में शामिल होने परिवार सहित बाहर गए थे। शुक्रवार को लौटने पर उन्हें घर में चोरी का पता चला। बदमाशों ने दरवाजे का नकूचा काटकर घर में घुसपैठ की और अलमारी व लाकर तोड़ दिए। चोर घर से एक चांदी का नारियल, 200 से 500 रुपए की नगदी और मोबाइल फोन ले उड़े। क्षेत्र के CCTV कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है, जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रहलाद दडिंग ने तत्काल घटना की जानकारी औद्योगिक थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। स्थानीय रहवासियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here