चौकिए मत : यह युवा नेतृत्व की कांग्रेस है, भाजपा सम्मेलन से अधिक भीड़ जुटी कांग्रेस सम्मेलन में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
फोटो देखकर आप भी हैरत में जरूर पड़ गए होंगे की आखिर बिल्कुल हाशिये पर आने वाली कांग्रेस के सम्मेलन में इतने लोग या कार्यकता कैसे इकठ्ठा हो गए? इस फोटो में आपको कांग्रेस फिर से जिंदा होती जरूर नजर आ रही होगी।
दरअसल बुधवार को छोटूभाई की बगीची में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के नेतृत्व में कांग्रेस की परिषद बनाने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिषद की विफलताओं और वादा खिलाफी को जनजन तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा की। मयंक जाट ने कहा कि रतलाम के प्रत्येक वार्ड को आदर्श बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। हर वार्ड का चंहुमुखी विकास ही हमारी शपथ है और इस विश्वास पर जनता हमें नगर सरकार की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है।
इसी कार्यक्रम के समानांतर होटल रुद्र पैलेस में भाजपा का त्रिदेव कार्यक्रम भी हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। यहां वीडी शर्मा ने महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में लम्बे चौड़े भाषण कार्यकर्ताओं को सुनाए। प्रदेश भाजपा मुखिया के कार्यक्रम में उम्मीद के मुताबिक कार्यकर्ताओं की संख्या काफी कम रही और कार्यक्रम को एक हॉल में ही सिमट कर रह गया।
जिसके बाद मीडिया की मौजूदगी में वीडी शर्मा के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य कश्यप, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल आदि ने घोषणा पत्र को जारी किया। भाजपा का इस बार घोषणा पत्र बहुत हद तक पुराने घोषणा पत्र से मेल खाता नजर आया। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा रतलाम प्रवास के दौरान हड़बड़ाहट में दिखाई दिए। गजब तो तब हुआ जब चोपर से उतरे शर्मा के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में छोटे कार्यकर्ताओं ने बड़े कार्यकर्ताओं को धक्का मुक्की कर साइड कर दिया। इस कारण बड़े कार्यकर्ता कार्यक्रम में रूठे – रूठे भी नजर आए। वीडी शर्मा ने अपने भाषण में अप्रत्यक्ष रूप से भीतरघात की बात भी स्वीकार की। प्रेस से संवाद के दौरान बिना तैयारी व जानकारी के आए प्रदेशाध्यक्ष शर्मा गोलमाल जवाब देते हुए जल्दी में चल दिए। शर्मा ने मयंक पर चल रहे अपराधिक मामले की न्यायालयीन सुनवाई पर तंज भी कसा। खेर भाजपा के लिए मयंक जाट का चेहरा चुनोती बनता नजर आ रहा है। जिस कांग्रेस की खाली कुर्सियां कभी सुर्खियों में रहती थी आज वह भरी होने से भाजपा को आत्मचिंतन पर मजबूर कर रही है।

घोषणा पत्र को जारी करते प्रदेशाध्यक्ष व अन्य

Related articles

चाकूबाजी का मामला : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी पहुंचे जेल, पुलिस को अब आशु बना की तलाश

- आशु ने वारदात के बाद आरोपियों को फरार कराने और हथियार छिपाने में निभाई थी भूमिकारतलाम, वंदेमातरम्...

प्रकट कार्यक्रम : 21 दिवसीय RSS के शिक्षा वर्ग का हुआ समापन, 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया भाग

लोक कल्याणकारी भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए संघ की स्थापना हुई - बलिराम पटेलरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

ये अंदर की बात है!…पूछपरख नहीं फोटो खिंचाने का कर लिया बंदोबस्त, भाजपा संगठन के दो अलग-अलग चेहरे, और शिकायत के बाद भी ठेकेदारों...

असीमराज पांडेय, केके शर्मा, जयदीप गुर्जररतलाम। जिला पंचायत की माननीया की पार्टी में भले पूछ परख नहीं है,...

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...
error: Content is protected by VandeMatram News