24.4 C
Ratlām

जनआक्रोश रैली : सैलाना में विधायक गेहलोत के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रैली में शामिल हुए आदिवासी युवा और कार्यकर्ता

– रैली नही रैला है…गुड्डु भैया का मेला है…के नारों के साथ हुई शुरुआत

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में नगर में सोमवार को ऐतिहासिक जनआक्रोश रैली निकाली गई। रैली में आदिवासी युवाओं के साथ हजारो की संख्या में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में जनआक्रोश रैली स्थानीय खाकी बाबा हनुमान मंदिर से शुरू हुई। रैली नही रैला है…गुड्डु भैया का मेला है… के नारों के साथ जनआक्रोश रैली दिलीप मार्ग, पैलेस चौराहा, गणेश मंदिर, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड पर पहुंची। यहां नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्क़ी) ने अतिथियों का साफा बांध और पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया। करीब 25 से अधिक मंचों से पूर्व मंत्री और विधायकों का जगह-जगह स्वागत किया।

कांग्रेस के रंग में डूबा रहा सैलाना
सोमवार को पूरा नगर कांग्रेस के बैनर, झंडो एवं विधानसभा के कार्यकर्ताओं से पटा नजर आया। पूरा नगर सोमवार को कांग्रेसमय दिखा। रैली में पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, जिला संगठन मंत्री ब्रजेश चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर सहित कांग्रेसी और बड़ी संख्या में युवा जोश भरने के लिए मौजूद रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!