24.6 C
Ratlām

रतलाम में भीषण दुर्घटना : मोटरसाइकलों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन महिला गंभीर

– तीनों गंभीर घायल महिलाओं को रतलाम किया रेफर

रतलाम/रावटी, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसा तेज रफ़्तार से मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत होने के कारण हुआ है। घायल महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए रतलाम रेफर किया गया है।

रावटी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम मलवासी पंचायत में डाबड़ी फंटा रोड पर गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे दो मोटरसाइकलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार भिड़ंत से दोनों मोटरसाइकल चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में पेटलावद निवासी दिलीप (29) पिता भूरालाल और ग्राम मोरटूका निवासी कारण (20) पिता गोपाल भाबर की मौत हो चुकी है। मोटरसाइकल सवार घायल सीमा (30) पति उमेश गरवाल, राधा ( 23) अल्पेश पति गरवाल दोनों निवासी पेटलावद ( झाबुआ ) और ग्राम मलवासी (रावटी) निवासी चंपा (42) पति सोहन भाभर शामिल हैं। घायलों का रावटी में प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर रतलाम रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!