
मध्यप्रदेश को भाजपा उजियारे की ओर लाई – राजेंद्र पांडेय
रतलाम/जावरा, वंदेमातरम् न्यूज।
राजेंद्र पांडेय मेरी ग्यारंटी है इनको आशीर्वाद देकर सभी को जीत का चौका लगाना है। आप लोगो से मेने 2018 मे भी अपील की थी की राजेंद्र को जीताकर मध्यप्रदेश विधानसभा में भेजे। आपने मेरी विनती स्वीकार की और मुझे जो आपने सम्मान दिया है उसके लिए में जितना भी आभार व्यक्त करू वो कम है। आप मेरे ऊपर भरोषा करते है यह हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी है। मैं इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा।



उक्त बात भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जावरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के समर्थन मे ग्राम ढोढर मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी ने जो कहां उसको पूरा किया है। 1951 के भारतीय जन संघ के घोषणा पत्र अनुसार जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया, 1980 के घोषणा पत्र अनुसार आज अयोध्या की धरती पर राम लला का मंदिर बनकर तैयार है। हमने कहां था नागरिकता कानून बनाएंगे हमने बना दिया। हमने तीन तलाक को समाप्त करने का कानून बनाया, भाजपा कभी भेदभाव नहीं करती वह तो सभी को सामान रूप से देखती है। अब भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है। भारत अब ताकतवर भारत बन गया है यदि हमको कोई छेड़ेगा तो हम उसको छोड़ेगे नहीं। पुलवामा की घटना सबको याद है हमारे जवानो ने सीमा के इस पार ही नहीं उस पार जाकर भी आतंकवादियों का सफाया करने मे सफलता हासिल की यह आज का भारत है। आज विश्व में भारत मजबूत श्रेणी मे आ खड़ा हुआ हैं। भारत का कद सारी दुनिया मे ऊंचा हुआ हैं।




सबको समान अधिकार दिया
हमारे ऊपर आरोप लगाते है कि भाजपा हिन्दू मुस्लमान करती है यह काम कांग्रेस करती होगी हम नहीं करते। हमने जो भी योजना बनाई है सबको योजनाओं के माध्यम से समान अधिकार दिया है। कांग्रेस तो गरीबी हटाओ का नारा देती थी लेकिन सबसे लम्बे समय तक हुकूमत करने के बाद भी उनसे गरीबी कभी खत्म नहीं हुई। नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार जब से केंद्र मे नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने है तब से आज तक साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ रहे है। राजनाथसिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पंद्रह महीने की सरकार ने तो सारी योजनाए तक बंद कर दी थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बीमारू राज्य से मध्यप्रदेश को बाहर लाने का काम किया हैं।



भाजपा बिना भेदभाव के कर रही काम
प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बिना जाति भेदभाव के भाजपा काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास से ही जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। अंधकार में डूबे इस मध्यप्रदेश को भाजपा उजियारे की ओर लाई है। हमने कांग्रेस की सरकार मे खूब तकलीफ देखी है। अब जनता को कांग्रेस भ्रमित नहीं कर सकती। मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भरत दास बैरागी, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, बद्रीलाल शर्मा, धर्मचंद चपडोद, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, प्रदीप चौधरी, रतनलाल लाकड़, कीर्ति शरणसिंह, देवेंद्र भटनागर, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, विधानसभा विस्तारक धंनजय दीक्षित, रितेश जैन, जगदीश माली, गोपाल सिंह मंचासीन थे। संचालन विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने किया आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड ने माना।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


