21.6 C
Ratlām

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस : बूंदाबांदी के साथ तेज ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया, 24 घंटे में 4 डिग्री कम हुआ तापमान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने कम दबाव के साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रतलाम जिला सहित प्रदेश ठिठुरा गया। हालात ऐसे बने हुए हैं कि बारिश के बीच तेज हवाओं ने सिरहन से कंपकंपा दिया है। 24 घंटे में दोपहर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया है, जबकि रात का तापमान 14 डिग्री पहुंच गया है। शाम 5 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू होने से पारे में तेजी से गिरावट की संभावना जताई जा रही।
बुधवार सुबह से मौसम की बदली करवट में सुधार नहीं होने से गुरुवार को भी कंपकंपी का दौर बना रहा। राहगीर गर्म कपड़े पहनने के अलावा बूंदाबांदी से बचने के लिए छाते और रैनसूट पहनकर मौसम की मार से बचते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में साइक्लोन सक्रिय हो रहा है। इस साइक्लोन से ही महाराष्ट्र तट तक एक ट्रफ लाइन बनती दिखाई दे रही है, इससे निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर में महाराष्ट्र तट के पास बन रहा है। बंगाल की खाड़ी के पास दक्षिणी थाइलैंड में साइक्लोन सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार की तर्ज पर गुरुवार को रतलाम जिले सहित प्रदेश के अन्य संभागों में बूंदाबांदी के साथ तेजी से शीतलहर के चलते पारे में गिरावट की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को भी जिले में बूंदाबांदी के साथ शीतलहर की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम खुलने के साथ ही तापमान में गिरावट के चलते 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। गुरुवार दोपहर अधिकतम तापमान 16.2 न्यूनतम तापमान 13.6 दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक बीते 24 घण्टे में बारिश 5 एमएम हुई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!