वेस्टर्न डिस्टर्बेंस : बूंदाबांदी के साथ तेज ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया, 24 घंटे में 4 डिग्री कम हुआ तापमान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने कम दबाव के साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रतलाम जिला सहित प्रदेश ठिठुरा गया। हालात ऐसे बने हुए हैं कि बारिश के बीच तेज हवाओं ने सिरहन से कंपकंपा दिया है। 24 घंटे में दोपहर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया है, जबकि रात का तापमान 14 डिग्री पहुंच गया है। शाम 5 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू होने से पारे में तेजी से गिरावट की संभावना जताई जा रही।
बुधवार सुबह से मौसम की बदली करवट में सुधार नहीं होने से गुरुवार को भी कंपकंपी का दौर बना रहा। राहगीर गर्म कपड़े पहनने के अलावा बूंदाबांदी से बचने के लिए छाते और रैनसूट पहनकर मौसम की मार से बचते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में साइक्लोन सक्रिय हो रहा है। इस साइक्लोन से ही महाराष्ट्र तट तक एक ट्रफ लाइन बनती दिखाई दे रही है, इससे निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर में महाराष्ट्र तट के पास बन रहा है। बंगाल की खाड़ी के पास दक्षिणी थाइलैंड में साइक्लोन सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार की तर्ज पर गुरुवार को रतलाम जिले सहित प्रदेश के अन्य संभागों में बूंदाबांदी के साथ तेजी से शीतलहर के चलते पारे में गिरावट की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को भी जिले में बूंदाबांदी के साथ शीतलहर की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम खुलने के साथ ही तापमान में गिरावट के चलते 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। गुरुवार दोपहर अधिकतम तापमान 16.2 न्यूनतम तापमान 13.6 दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक बीते 24 घण्टे में बारिश 5 एमएम हुई।

Related articles

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...

मिशन लाइफ अभियान : मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों और नेहरू युवा केंद्र ने दिलवाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।शहर के मांगल्य (जेवीएल) मंदिर में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र टीम (CMYIP) ने नेहरू युवा केंद्र के...

बाबा महाकाल की भजन संध्या : ये भगवा रंग…गीत गाने वाली गायिका शहनाज अख्तर आ रही है रतलाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।ये भगवा रंग...,मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है...,छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया जैसे...
error: Content is protected by VandeMatram News