25.2 C
Ratlām
Sunday, October 1, 2023

जन आशीर्वाद यात्रा में यह क्या : सबका साथ, सबका विकास वाली पार्टी के नेताओं के बीच चले लात घूंसे

- Advertisement -

पार्टी अध्यक्ष ने थमाया भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष को नोटिस, भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पाटीदार और जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर के बीच हुआ विवाद। गुर्जर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के खास समर्थकों में से है।

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले में आई जनआशीर्वाद यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो नेताओं के बीच लात घूंसे चल गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। विवाद भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पाटीदार और जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर के बीच हुआ है। शुभम गुर्जर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के करीबी होने के साथ ही रतलाम ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि भी है।

- Advertisement -


मामला शनिवार का है और विवाद का वीडियो एक दिन बाद सामने आया है। विवाद और अनुशासनहीनता को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम गुर्जर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिलाध्यक्ष के नोटिस देने के बाद कोई भी पदाधिकारी इस मामले को लेकर खुल कर बोलने के लिए तैयार नहीं है। मामला रतलाम ग्रामीण क्षेत्र का है जहां भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कमेड़ गांव में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार और जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों में जमकर लात घुसे चले। इसी बीच शुभम गुर्जर के साथियों ने भी विवाद शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य भाजपा नेताओं ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।

- Advertisement -

गुर्जर की हरकत अशोभनीय

- Advertisement -
IMG 20230910 WA00212
जन आशीर्वाद यात्रा में यह क्या : सबका साथ, सबका विकास वाली पार्टी के नेताओं के बीच चले लात घूंसे 2

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने नोटिस जारी कर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर से 7 दिन स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में लिखा गया की जनआशीर्वाद यात्रा में गांव कमेड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पाटीदार के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के सामने आपका यह व्यवहार अनुशासनहीनता श्रेणी में आता है। जवाब संतुष्ट पूर्ण नहीं होने पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी दी है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व भी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर का टोल नाके पर विवाद हुआ था। अब नए विवाद से गुर्जर फिर सुर्खियों में आ गए है। इस विवाद से ग्रामीण क्षेत्र के भाजपाइयों में चल रही खीचतान एक बार फिर सामने सड़क पर आ गई है।

- Advertisement -
KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News