26.8 C
Ratlām

भाजपा स्थापना दिवस : जिले के किस विधायक ने बूथ पर बिताया दिन, समीक्षा से पहले कन्याओं का किया पूजन, पढ़े विस्तृत खबर

– देशभर में गुरुवार को भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा स्थापना दिवस पर गुरुवार को देशभर में प्रत्येक बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने बूथ विस्तार की योजना के अलावा अन्य विकास कार्यों के लिए एक दिन बिताया। शबरी मंडल के बूथ क्रमांक-217 (बावड़ीखेड़ा) पर मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार व बूथ अध्यक्ष भरतलाल गिरवाल के साथ एक दिन के प्रवास पर ग्रामीण विधायक मकवाना रहे। स्थापना दिवस पर विधायक मकवाना ने शुरुआत में कन्या पूजन भी किया।

IMG 20230406 WA0056

स्थापना दिवस के पूर्व रात्रि को विधायक मकवाना द्वारा बूथ विस्तार अभियान की समीक्षा की गई। इसके साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। सुबह सबसे पहले पार्टी का झंडा लगाकर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर सम्मान किया। इस दौरान कन्या पूजन करके भाजपा की विचारधारा से जुड़े नए कार्यकर्ता प्रेमचंद डोडियार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और संगठन की रिती नीति से भी अवगत करवाया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!