ऐतिहासिक उपलब्धि के बने गवाह : विधायक काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा प्रसारण, आतिशबाजी कर जश्न मनाया

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होते ही देशभर के साथ रतलाम में भी जश्न मना। विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर आतिशबाजी कर ऐतिहासिक पल को अविस्मरनीय बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाईयॉ दी। इससे पूर्व विधायक काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान मिशन का सीधा प्रसारण देखा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विधायक काश्यप ने चन्द्रयान की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब दुनिया भारत का लोहा एक ओर उपलब्धि के कारण मानेगी। चन्द्रयान-3 मिशन का प्रसारण देखने कई कार्यकर्ता जुटे। टीवी पर जैसे ही चन्द्रयान का मिशन सफल हुआ, वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। काश्यप का विधानसभा संयोजक ने मुंह मीठा करवाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्टेशन रोड जोरदार आतिशबाजी की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लम्हे के साक्षी यह भी बनें
इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला मीडिया सहप्रभारी निलेश बाफना, जिला सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, विनोद यादव सहित पार्षदगण, भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!