– एसपी लोढ़ा के अनुसार आरोपी जेठ को लिया जा चुका हिरासत में, चिन्हित अपराध में वारदात को किया शामिल
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तीन दिन के भीतर दूसरी बार महिला की निर्मम हत्या कर जलाने कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। नामली थाने के रघुनाथगढ़ के बाद ग्राम ढोढर में जेठ ने चरित्र शंका में बहू की निर्मम हत्या कर उसे जला दिया। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि ढोढर की वारदात में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता पर इसे चिन्हित अपराध में शामिल कर कोर्ट में ट्रायल कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

पुलिस के अनुसार निर्मला के पति प्रकाश ने करीब एक वर्ष पूर्व सालाखेड़ी क्षेत्र में आत्महत्या कर ली थी। निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ढोढर स्थित ससुराल में ही रह रही थी। उसका जेठ सुरेश यह मानता था कि उसके छोटे भाई प्रकाश ने निर्मला की वजह से ही आत्महत्या की है । इसके चलते वह उससे रंजिश रखता था और चरित्र पर शंका भी करता था। शनिवार को आरोपर सुरेश ने पहले मृतिका निर्मला के साथ लोहे की राड से मारपीट की और फिर उसे घर से बाहर लेकर आया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
रुघनाथगढ़ में बेटे को मारने पहुंचे थे आरोपी
रतलाम जिले में तीन दिन में महिला को जलाने का दूसरा मामला है। शनिवार की घटना से पूर्व 20 दिसंबर की रात नामली थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथगढ़ में 66 वर्षीय मांगू बाई की हत्या कर उसे जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि मांगूबाई की हत्या करने पहुंचे आरोपियों को उसके बेटे को मारना था, लेकिन चद्दर ओढ़कर सो रही वृद्ध महिला पर चाकुओं से हमले के बाद पता चला कि यह उसकी मां है। वारदात के पीछे अतिक्रमंकी शिकायत में शंका होना बताया जा रहा है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


