मामला ओवर लोडिंग हादसे का : ऑटो पलटने में गंभीर घायल महिला की मौत

Advertisements
Advertisements

– वडोदरा से छुट्टी करवाने के बाद गुड्डी बाई की घर पर  ज्यादा बिगड़ी तबीयत

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में सप्ताह भर पूर्व ओवरलोड ऑटो पलटने से गंभीर घायल महिला की मौत हो गई है। गंभीर घायल गुड्डी बाई को परिजन वडोदरा (गुजरात) से छुट्टी करवाकर घर ले आए थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि 4 सितंबर को ग्राम सांसर, दुमघाटा एवं राजाखोरी के मजदूर ऑटो से मजदूरी के लिए पिपलौदा क्षेत्र में जा रहे थे। ऑटो में क्षमता से अधिक करीब दो दर्जन मजदूर छत एवं पीछे लटक थे। ऑटो जावरा रोड स्थित ग्राम भैंसाडाबर-हतनारा मार्ग पर पलटी खा गया था। उक्त दुर्घटना में 16 मजदूर घायल हुए थे। सभी घायलों को तीन एम्बुलेंस के माध्यम से सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। इनमें पांच गंभीरों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। गंभीर घायलों में दुमघाटा की गुड्डी बाई पति भुरजी गामड़ को इंदौर रेफर किया था। इंदौर में सुधार नही होने के कारण परिजन गुड्डी बाई को वडोदरा (गुजरात) ले गए थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख परिजन उन्हें छुट्टी करवाकर ग्राम दुमघाटा ले आए थे। यहां गुड्डी बाई की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!