विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया : डॉ. एमबी शर्मा कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, स्तनपान का बताया महत्व

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
डॉ. एमबी शर्मा नर्सिंग महाविद्यालय, आयुष ग्राम, बंजली में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। आयोजन डॉ. एसएम शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, संस्था पीआरओ योगेन्द्र पूरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20230807 WA0053

नर्सिंग महाविद्यालय की उपप्राचार्या रेखा मित्तल ने स्तनपान का उद्देश्य एवं माॅ को बच्चे को स्तनपान (फिडिंग) करवाते समय किन – किन बातों का विशेष ध्यान रखना जैसे बच्चे को डायरिया जैसे रोग की संभावना कम हो जाती है, मां के दूध में मौजूद तत्व बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। स्तनपान कराने से मां व बच्चे के मध्य भावनात्मक लगाव बढ़ता है। स्तनपान कराने से मां को स्तन कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है। मां का दूध न मिलने पर बच्चे में कुपोषण व सूखा रोग होने की संभावना बढ़ जाती है, मां का दूध पीने वाले बच्चे का तेजी से विकास होता है आदि स्तनपान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं नाटक द्वारा इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई और बाल चिकित्सालय एवं सिविल हॉस्पिटल में रैली निकालकर आमजन को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक विनोद पाटीदार, राहुल पंवार, समस्त प्राध्यापक एवं बीएससी नर्सिंग, जीएनएम एवं एएनएम के समस्त छात्राओं ने भाग लेकर महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम संचालन संजय पाटीदार एवं आभार प्राचार्य विलसन दास ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!