19.8 C
Ratlām

रतलाम में कांग्रेस की हुंकार : पूर्व मंत्री पटवारी और यात्रा संयोजक जाट ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

–  शिवगढ़ से जन आक्रोश यात्रा धान मंडी पहुंच सभा में हुई तब्दील

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा रतलाम शहर विधानसभा में सभा में तब्दील हुई और नेताओं ने चुनावी हुंकार भरी। धान मंडी में सभा हुई। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और यात्रा संयोजक मयंक जाट पूरे समय आक्रामक तेवर में नजर आए और उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व मंत्री पटवारी ने लाडली बहना योजना के कार्यक्रमों के नाम पर भाजपा द्वारा फिजूल खर्ची का आरोप लगाया। पटवारी ने कहा कि बड़े-बड़े पंडाल लगाकर फैशन-शो की तरह लंबे-लंबे रैंप बनाए जाते हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हाथ में माइक लेकर रैम्प पर चलकर भाषण देते हैं। पूर्व मंत्री पटवारी ने कहा कि विधानसभा में उनके प्रश्न के जवाब में लाडली बहना के 13 कार्यक्रमों में 40 करोड रुपए खर्च करने की जानकारी दी गई है। सभा को कांग्रेस नेता मयंक जाट ने भी संबोधित किया। उन्होंने रतलाम में मुख्यमंत्री द्वारा बाजार बैठक वसूली नहीं किए जाने के वादे के मुद्दे को उठाया। मयंक जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी रतलाम नगर निगम परिषद बैठक में भाजपा बाजार बैठक वसूली का प्रस्ताव लेकर आई। कांग्रेस पार्षदों ने जब इसका पूरजोर विरोध किया तो प्रस्ताव को स्थगित किया गया। कांग्रेस नेता मयंक जाट ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, आमजन, व्यापारी सभी परेशान है। जन आक्रोश यात्रा आलोट से रतलाम जिले में प्रवेश करते हुए शुक्रवार रात रतलाम शहर पहुंची थी। धान मंडी में आयोजित आमसभा में पूर्व मंत्री पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की बात कही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!