20.8 C
Ratlām

सैलाना में शोक : युवा व्यापारी की अहमदाबाद अस्पताल में मौत, 5 दिन पूर्व रतलाम में हुए थे गंभीर घायल

चैतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।

नगर के युवा कपडा व्यापारी राकेश पिता कमलाशंकर सोलंकी की अहमदाबाद स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को व्यापारी की मौत की सूचना से सैलाना में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय व्यापारी राकेश सोलंकी 28 अक्टूबर की दोपहर दोपहिया वाहन से पत्नी को लेकर रतलाम आए थे। 80 फ़ीट सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से व्यापारी सोलंकी के सिर में गंभीर चोट पहुंची थी। बताया जाता है कि व्यापारी सोलंकी एक पैर से दिव्यांग थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से वाहन नहीं संभाल पाए थे। घटना में पत्नी को चोट नहीं पहुंची थी।प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद लेकर गए थे। पिछले 5 दिनों से संघर्ष के बाद युवा व्यापारी ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। मृत युवा व्यापारी की दो बालिकाएं और एक बालक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सोलंकी की अंतिम यात्रा सैलाना स्थित निवास से निकाली जाएगी।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here