26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

समस्या पर खास मांग : अविकसित कॉलोनियों में भी विकास कार्य की स्वीकृति दी जाए, रतलाम के 12 हजार परिवार को मिलेगी सुविधा

– मुख्यमंत्री चौहान को विधायक काश्यप ने लिखा पत्र

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर की अविकसित कॉलोनियों के रहवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा है। विधायक काश्यप ने रतलाम की 1998 के पूर्व एवं बाद की सभी अविकसित कॉलोनियों में भी अवैध कॉलोनीयों के नियमितीकरण हेतु बने नियम लागू कर विकास कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान की मांग की है ,ताकि अविकसित कॉलोनियां नगर निगम में हस्तांतरित की जा सके।

काश्यप के अनुसार मुख्यमंत्रीजी  द्वारा 9 जुलाई 2022 को रतलाम प्रवास के दौरान धानमण्डी की आमसभा में उपरोक्त नियम में संशोधन कर मध्यम वर्ग के नागरिकों को राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया था। रतलाम नगर में 58 अविकसित कॉलोनियां है, जिसमें से 48 कॉलोनियों वर्ष 1998 के पूर्व की एवं 10 कॉलोनियां वर्ष 1998 के बाद की है। इन सभी कॉलोनियो में करीब 11 से 12 हजार परिवार निवास करते हैं। विकास कार्य नहीं होने के कारण वे परिवार आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यदि अविकसित कॉलोनियों में भी अवैध कॉलोनीयों के नियमितीकरण हेतु बने नियम लागू कर दिए जाएंगे,तो रतलाम के साथ ही प्रदेश के अन्य नगरों के भी हजारों मध्यमवर्गीय गरीब परिवार लाभान्वित होंगे।

काश्यप ने बताया कि मप्र में वर्ष 1998 से पहले कार्यालय कलेक्टर द्वारा कॉलोनी विकास अनुमति प्रदान की जाती थी। उक्त अनुमति म.प्र. विर्निदिष्ट भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम 1984 के अंतर्गत प्रदान की जाती थी। इन नियमों में कॉलोनी विकास के कोई सुस्पष्ट नियम नहीं होने से कॉलोनाईजरों द्वारा अधिकांश कॉलोनियों में बिना पूर्ण विकास कार्य किए भूखण्डों का विक्रय कर दिया गया था एवं ये कॉलोनियां नगर निगमों को हैण्डओवर नहीं हुई, जो वर्तमान में अविकसित कॉलोनी की श्रेणी में है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network