इंतजार खत्म : 12 हजार परिवारों को मिलेगी जल्द सुविधाएँ, अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्यों के निर्णय पर कार्य शुरू

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
अर्से से विकास कार्यों के इंतजार में बैठे रतलाम की 58 अविकसित कॉलोनियों के 12 हजार से अधिक परिवारों को जल्द मूलभूत सुविधाएं मिलने वाली है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप के मांग पत्र को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह ने प्रमुखता देते हुए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विधायक काश्यप ने बताया कि मंत्री सिंह से मांग पत्र में रतलाम नगर में स्थित सभी अविकसित कॉलोनियों को भी अवैध कॉलोनी मानकर इन कॉलोनियों में अवैध कॉलोनी के नियम लागू करने और विकास कार्य करवाने की स्वीकृति देने की मांग की थी। रतलाम नगर में लगभग 58 अविकसित कॉलोनियां है, जिसमें से 48 कॉलोनियां वर्ष 1998 के पूर्व की है, जबकि 10 कॉलोनियां बाद की है। इन कॉलोनियोें में करीब 12 हजार से अधिक परिवार रहते हैं। उक्त कॉलोनियों में आवश्यक मूलभूत विकास कार्य नहीं होने से यहां निवासरत परिवार नारकीय जीवन व्यतीत करने को मजबूर है.

Advertisements
Advertisements
Advertisements


पत्र में बताया गया था कि जिन कॉलोनियों में बंधक भूखण्ड उपलब्ध हो, उनका विक्रय कर प्राप्त राशि को विकास व्यय में सम्मिलित करने का प्रावधान करते हुए स्वीकृति दी जा सकती है। शासन द्वारा इस संबंध में निर्णय लेने से रतलाम नगर के साथ प्रदेश के अन्य नगरों के भी हजारों मध्यमवर्गीय, गरीब परिवार लाभान्वित हो सकेंगे। मंत्री सिंह ने विधायक काश्यप के मांग पत्र पर विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर नीतिगत निर्णय लेने हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए है। इससे अवैध कालोनियों के साथ अविकसित कालोनियों में निवासरत हजारों परिवारों को मूलभूत सुविधाएं मिलने का मार्ग साफ हो जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!