23.5 C
Ratlām

सावन का तीसरा सोमवार : 1500 श्रद्धालुओं को कराई महाकाल तीर्थ की यात्रा, रतलाम में सनातन धर्म के प्रति अटूट प्रेम – स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज

पुनीत कार्य कर रहा प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार – भाजपा जिलाध्यक्ष

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा शहरवासियों को सावन माह के प्रत्येक सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ की यात्रा निशुल्क कराई जा रही है। सावन के तीसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर सनातन धर्म की जय…, हर-हर महादेव…, महाकाल बाबा की जय… के उद्घोष के साथ उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए 1500 श्रद्धालु बसों से एवं चार पहिया वाहनों से रवाना हुए। श्री अखंड ज्ञान आश्रम के अनंत विभूषित श्री श्री स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने ध्वज लहराते हुए यात्रा प्रारंभ कराई।

IMG 20230724 WA00551

यात्रा प्रारंभ होने के पहले काशी विश्वनाथ महादेव की पूजा अर्चना कर 108 जगहों के जल एवं रज की पूजा राठौड़ परिवार के सदस्यों ने की। श्री स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म वैदिक काल से चल रहा है। 108 जगहों के पवित्र जल व रज से पता चलता है कि वास्तव में रतलाम में सनातन धर्म के प्रति कितना अटूट प्रेम है। रतलाम में प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने जो काम किया है, पिछले 25 साल में कभी ना तो सुना और नहीं देखा गया कि हमारे शहर के सनातन भाई ने शहर के सनातन भाई-बहनों को बाबा महाकाल तीर्थ की यात्रा कराई हो। हमारे रतलाम के लिए बहुत गर्व की बात है। प्रकाश पभु राठौड़ परिवार को को बहुत बहुत साधुवाद व धन्यवाद है जो कि आज अधिक से अधिक लोगों को सनातन धर्म से जोड़ कर बाबा महाकाल तीर्थ की यात्रा करा रहे हैं। बाबा महाकाल से यहीं प्रार्थना है कि इनके परिवार की हर मनोकामना पूर्ण हो। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कहा प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार रतलाम की जनता को बाबा महाकाल के दर्शन कराने का पुनीत कार्य कर बाबा महाकाल से सीधे जोड़ रहे है। बाबा महाकाल से यहीं प्रार्थना है कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्रभु राठौड़ परिवार पर बना रहे। यात्रा काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से लोकेंद्र टॉकिज, शहर शराय, शहीद चौक, आबकारी चौराहा, लोहार रोड, नीमचौक, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, महलवाड़ा, नगर निगम, श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल, कोर्ट तिराहा, , कान्वेंट स्कूल मित्र निवास रोड, महू रोड फव्वारा चौक, सालाखेड़ी होते हुए उज्जैन प्रस्थान किया। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप रतलाम अध्यक्ष अनिल पुरोहित, श्री अखिल भारतीय रामायण मेला सहसंयोजक राजेश दवे, क्षत्रिय समाज से राजेंद्रसिंह गोयल, मंगल पाटीदार, कन्हैयालाल वेगा, नानालाल राठौड़, बसंत पंड्या, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर कुसुम चाहर, जितेंद्र ठन्ना, गुजराती सेन समाज के पदाधिकारी सहित आदि ने स्वामी श्री देवस्वरूपा नंद जी का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।


हर बस में महाकाल सेवक
यात्रा की हर एक बस में महाकाल सेवक के साथ स्वास्थ्य टीम भी साथ चल रही है जो कि यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का ध्यान रख रही है। प्रत्येक सावन सोमवार की यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को गंगाजल, अभिमंत्रित रूद्राक्ष भी निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद भजन संध्या का आयोजन कर देश, प्रदेश एवं रतलाम शहर के लिए खुशहाली की कामना की जा रही है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार, फलाहार व भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क है। राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है सावन के पांच सोमवार शेष है। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ ले।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!