20.7 C
Ratlām

17 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी, सैलाना थाने के सामने शव रख परिजन ने किया प्रदर्शन, युवक को लिया हिरासत में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
समीपस्थ सैलाना में 17 वर्षीय छात्रा की खुदकुशी के बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया। सैलाना थाने के सामने परिजनों ने शव सडक़ पर रख छात्रा को परेशान करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोश बढ़ता देख युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

सैलाना निवासी झब्बालाल राठौड़ (छोटू दा चाय वाले) की 17 वर्षीय पुत्री आयुषी राठौड़ ने सोमवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। मंगलवार शाम को उपचार के दौरान छात्रा आयुषी की मौत हो गई। बुधवार सुबह आयुषी का शव सैलाना थाने के सामने रख परिजन और रहवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए युवक आशीष पिता ईश्वरलाल पाटीदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। छात्रा के परिजन का आरोप है कि युवक आशीष पाटीदार आए दिन छात्रा आयुषी को मोबाइल लगाकर उसे परेशान करता था। युवक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूरी में कदम उठाना पड़ा। सैलाना थाने पर हंगामा बढऩे के दौरान पुलिस आशीष पाटीदार को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर ने परिजन को आश्वस्त किया कि उन्होंने हिरासत में लिए युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!