Ratlam : IAS Ajay Katesariya को नई जिम्मेदारी, मिशा सिंह शहडोल रवाना

- मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले

Advertisements
Advertisements
IAS Ajay Katesariya is the Collector of Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की नियुक्ति के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इस सूची में प्रदेश के छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें रतलाम (Ratlam) भी प्रमुख रूप से शामिल है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम (Ratlam) की कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला कर उन्हें शहडोल का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, 2012 बैच के IAS अधिकारी अजय कटेसरिया (IAS Ajay Katesariya) को रतलाम (Ratlam) जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले कुछ दिनों से उनके नाम की चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर अब शासन ने आधिकारिक मुहर लगा दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अजय कटेसरिया का प्रशासनिक सफर

11 अगस्त 1981 को जन्मे अजय कटेसरिया (IAS Ajay Katesariya) मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं। उन्होंने बी.कॉम की शिक्षा प्राप्त की और 3 सितंबर 2012 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। अपने अब तक के प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और विभागों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। रतलाम (Ratlam) आने से पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उनके पास मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनसुनवाई और त्वरित समाधान के लिए अलग पहचान

अजय कटेसरिया (IAS Ajay Katesariya) को जनसुनवाई आधारित प्रशासनिक शैली के लिए जाना जाता है। सतना और शाजापुर में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। प्रशासनिक हलकों में उनकी छवि एक अनुशासित, निर्णय लेने में सक्षम और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में रही है।

रतलाम में अब जनता को बेहतर कार्य की उम्मीदें

Ratlam जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक कार्यों में गति आने और जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अजय कटेसरिया के अनुभव का लाभ जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा।

तबादला सूची की प्रमुख बातें

1) प्रदेश के 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया।

2) छह जिलों के कलेक्टर बदले गए।

3) मिशा सिंह को रतलाम से शहडोल कलेक्टर बनाया गया।

4) 2012 बैच के IAS अजय कटेसरिया को रतलाम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया।

5) रतलाम के पूर्व कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड का सचिव तथा मुख्यमंत्री के अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

6) रतलाम के पूर्व कलेक्टर भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!