रतलाम में आज 2024 मेधावी का सम्मान : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह एवं प्रभारी मंत्री शाह करेंगे प्रतिभावानों को सम्मानित

रतलाम में आज 2024 मेधावी का सम्मान : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह एवं प्रभारी मंत्री शाह करेंगे प्रतिभावानों को सम्मानित

Advertisements
Advertisements

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, जुटेंगे विद्यार्थी और परिजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई और एमपी बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 2024 मेधावी विद्यार्थियों का 1 दिसंबर 2024 को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन सम्मान करेगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में सुबह 11.15 बजे से होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह रहेंगे। अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह करेंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहेंगे। वहीं सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि रहेंगे। प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। व्यवस्था के अनुसार विधायक सभागृह में 10 काउंटर बनाए जाएंगे। इनके माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को सूचना भेजने के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के कूपन और अभिभावकों के आमंत्रण-पत्र भी भेज दिए हैं। विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो सकेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कैबिनेट मंत्री काश्यप ने तैराक अब्दुल को दीं शुभकामनाएं

इजिप्ट के कायरो में 3 से 9 दिसंबर 2024 तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमिंग स्पर्धा में रतलाम के तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी का भी चयन हुआ। मंत्री चेतन्य काश्यप ने अब्दुल को शुभकामनाएं दीं। अब्दुल ने अक्टूबर में गोवा में हुई राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक में 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के आधार पर उसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। इसमें अब्दुल 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट में भाग लेगा। क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, कोच राजा राठौड़, उमंग पोरवाल एवं हुसैन इंदौरी आदि मौजूद रहे। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!