रतलाम में 3 खुदकुशी :  2 ने फांसी लगाई तो 1 ने खाया सल्फास, पुलिस तलाश रही कारण

रतलाम में 3 खुदकुशी :  2 ने फांसी लगाई तो 1 ने खाया सल्फास, पुलिस तलाश रही कारण

Advertisements
Advertisements

– मेडिकल कॉलेज में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम जिले में 24 घंटे के दौरान 3 लोगों ने अलग अलग कारणों से खुदकुशी की है। इनमें से 2 ने फांसी लगाई तो 1 ने सल्फॉस खा लिया। एक ने आत्महत्या करने के पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। जबकि 2 प्रकरणों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में तीनों का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सल्फॉस खाने से युवक की मौत बरगुंडों का वास निवासी आशीष (20) पिता पूनमचंद चौहान ने बुधवार को सल्फॉस खा ली थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई भोला पिता गोवर्धन चौहान ने बताया कि आशीष हम्माली करता था। परिवार में उसका बड़ा भाई आकाश और मां है। माणकचौक थाने के एएसआई शिवनाथसिंह राठौर ने बताया कि आशीष के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उधार दिए रुपए नहीं लौटाए तो फांसी लगाई

आलोट निवासी और हाल मुकाम पुखराज रेसिडेंसी में रहने वाले संदीप उर्फ कालू (35) निवासी अर्जुनसिंह चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मकान मालिक विनोद रेगा ने डॉयल 100 पर सूचना दी थी। इस पर औद्योगिक क्षेत्र थाने के एएसआई आईएम खान मौके पहुंचे और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। रेगा ने बताया कि 2 माह पहले संदीप को मकान किराये पर दिया था। वह अकेला रहता था और उसकी बहन पैलेस रोड पर रहती है। संदीप रंगाई-पुताई का काम करता था। उसने 3-4 लोगों को 3 लाख रुपए से ज्यादा उधार दे रखे थे और वे लोग वापस रुपए नहीं लौटा रहे थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।

पेड़ पर लगाई फांसी

रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम देथला निवासी काना (52) पिता खुमा भूरिया ने बुधवार रको फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रावटी थाने के एएसआई गणेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह परिजन सो रहे थे। तभी काना ने घर से 600 मीटर दूर खाखरे के पेड़ पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने तलाश की तो वह फांसी पर लटका हुआ मिला।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!