Ratlam : दिव्यांग से 15 लाख की ठगी, जावरा के 6 बदमाशों पर केस

- बाइक और प्रॉपर्टी कारोबार में मुनाफे का दिया था झांसा, कोर्ट के आदेश के बाद चित्तौड़गढ़ में दर्ज FIR 

Advertisements
Advertisements
FIR against six miscreants of Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के जावरा के छह बदमाश युवकों पर चित्तौड़गढ़ के एक दिव्यांग व्यक्ति से बिजनेस में निवेश के नाम पर करीब 15 लाख रुपए लेने और बाद में रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बाइक और प्रॉपर्टी कारोबार में निवेश कराने तथा बिना काम किए अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया था। शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हादसे के बाद आरोपियों से हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर सेक्टर-4 निवासी 33 वर्षीय राहुल सिंह राठौर ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल होकर टूट गया, जिसके बाद वह दिव्यांग हो गया। करीब 7-8 महीने पहले उसकी पहचान जावरा निवासी अर्पित पोरवाल और उसके साथियों से हुई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घर बैठे कमाई का दिया भरोसा

राहुल का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बताया कि वे बाइक और प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के कारण वह काम या मजदूरी नहीं कर सकता, इसलिए उनके कारोबार में पैसा निवेश करने पर उसे बिना काम किए घर बैठे अच्छा रिटर्न मिलेगा। आरोपियों की बातों पर भरोसा कर उसने करीब 15 लाख रुपए अलग-अलग ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से आरोपियों के परिचितों के बैंक खातों में जमा कराए।

शुरुआत में 6 लाख लौटाए, फिर किया इनकार

शिकायत के मुताबिक, निवेश के बाद आरोपियों ने शुरुआत में रिटर्न के नाम पर करीब 6 लाख रुपए का भुगतान किया। इससे पीड़ित का भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने न तो तय रिटर्न देना जारी रखा और न ही मूलधन वापस किया। आरोप है कि रकम मांगने पर वे बाद में मुकर गए।

थाने से कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंचा पीड़ित

राहुल ने मामले की शिकायत चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी फरियाद पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में निजी परिवाद पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू

कोर्ट के आदेश के बाद 20 अगस्त को चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने रतलाम (Ratlam) जिले के जावरा निवासी अर्पित पोरवाल, अभिषेक चौहान, अंकित अग्रवाल, निखिल पोरवाल, रवि पोरवाल और अमन चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!