Ratlam : नींद से जागा आबकारी विभाग, शराब की अवैध बिक्री के अड्डों पर दबिश

- वंदेमातरम् न्यूज ने रतलाम में बेखौफ शराब माफियाओं का उठाया था प्रमुखता से मुद्दा

Advertisements
Advertisements
Ratlam Excise Department

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) आबकारी विभाग (Excise Department) ने सोमवार रात अलग-अलग क्षेत्रों में ढाबों पर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। Ratlam आबकारी (Excise Department) की टीम ने 5 ढाबों पर कार्रवाई की। ढाबा संचालक लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलवा रहे थे। बता दें कि सोमवार को वंदेमातरम् न्यूज (VandeMataram News) ने डाट की पुल सहित पटरी पार क्षेत्रों में माफिया द्वारा शराब के अवैध कारोबार के बावजूद आबकारी विभाग के कार्रवाई नहीं करने पर प्रमुखता से सवाल खड़े किए थें। इसके अलावा सोमवार को ही कलेक्टर अजय कटेसरिया ने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर फटकार भी लगाई थीं।  

20260825 143632

दरअसल, सोमवार को वंदेमातरम् न्यूज (VandeMataram News) ने शहर में ब्लैक में बेची जा रही शराब के मुद्दे का समाचार प्रमुखता से प्रकाशन किया था। इसके पूर्व रतलाम कलेक्टर ने जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा की गई थी। इस दौरान कलेक्टर ने आबकारी विभाग एवं ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों विभागों की कार्रवाई प्रभावी और लगातार दिखाई देनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा था कि वर्तमान में कार्रवाई यदि हो भी रही हैं तो वह जनता के बीच दिखाई नहीं दे रही हैं। इसके बाद वंदेमातरम् न्यूज द्वारा अवैध शराब के क्षेत्रों के नाम उजागर करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। समाचार प्रकाशित होने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप देखने के साथ रात में कार्रवाई की योजना के लिए टीमों का गठन किया गया था। 

कलेक्टर ने बैठक में जताई थी नाराजगी

Ratlam कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से सवाल किया, “क्या किसी ने इन विभागों की कार्रवाई होते हुए देखी है, किसी ने सुना है या कहीं पढ़ा है?” लेकिन बैठक में कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे सका। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रतिदिन सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उसका प्रभाव भी दिखाई देना चाहिए। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

ड्रग इंस्पेक्टर से मांगा था रिकॉर्ड

Ratlam कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर से अगस्त माह के दौरान विभाग द्वारा की गई सभी कार्रवाई का विस्तृत विवरण मांगा। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में सबसे पहले इसी विषय पर चर्चा होगी और यह बताया जाएगा कि कितनी कार्रवाई की गई तथा उसके क्या परिणाम रहे।

ढाबे पर मिली अवैध शराब

20260825 143709

वंदेमातरम् न्यूज (VandeMataram News) में अवैध शराब बिक्री का मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सोमवार रात सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के निर्देशन में रतलाम (Ratlam) आबकारी विभाग (Excise Department) की टीम मैदान में उतरी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे, सब इंस्पेक्टर पुष्पराज चौहान, सचिन भास्कर, ओमप्रकाश मालवीय एवं टीम ने अवैध शराब बेचने वाले एवं शराब दुकानों के आसपास शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने बस स्टैंड, शहर शराय, सज्जन मिल, बरबड़, साला खेड़ी, पावर हाउस, स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान आदि दुकानों पर सघन चेकिंग की। दुकान के आसपास रोड पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। टीम ने गांधी नगर में चटका ढाबा, विनोबा नगर, देशी हांडी ढाबा बिरिया खेड़ी, विजिलेंस ढाबा बिरिया खेड़ी, जुलवानिया रोड पर जांच करते हुए कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!