यह कैसा अभियान ? : 63 कर्मियों की फिर ड्यूटी, नगर निगम खाली, सरकार को कौस रही परेशान जनता 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जनसेवा अभियान में 35 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के बाद प्रदेश के स्थापना दिवस से आयुष्मान कार्ड अभियान में फिर 63 नगर निगम कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। नतीजतन हालात ऐसे बन चुके हैं कि निगम में रोजमर्रा के काम कराने के लिए लोग आवेदन लेकर एक टेबल से दूसरी टेबल पर धक्के खा रहे हैं और उन्हें कुर्सियां खाली मिल रही हैं। इस अव्यवस्था पर आला अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने से उपजे हालातों को लेकर जनता अब सीधे-सीधे सरकार को कौस रही है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद 17 सितंबर से जनसेवा अभियान जमीनीस्तर पर शुरू हुआ था। शहरी सीमा में शासन की विभिन्न 35 योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के आदेश पर 60 निगम कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 31 अक्टूबर को योजना के खत्म होने के बाद मूल काम पर कर्मचारी लौटे भी नहीं की दोबारा एक और आदेश आयुष्मान कार्ड अभियान के लिए लागू कर दिया गया। करीब डेढ़ माह से नगर निगम के अलग-अलग विभागों में जिम्मेदार कर्मचारियों की अनुपस्थिति से रोजमर्रा के काम को लेकर लोग परेशान होने लगे हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्य कार्य जो कि हो रहे प्रभावित 

नगर निगम में पात्रता पर्ची, समग्र आईडी, मजदूर डायरी, संपत्तिकर, भवन निर्माण की एनओसी, नामांतरण की एनओसी सहित अन्य प्रमुख कार्य हैं जिनके लिए आमजन को संतोषप्रद जवाब नहीं मिल रहा। गुरुवार को भी निगम कार्यालय में लोग इस उम्मीद से पहुंचे की उन्हें कर्मचारी मिलेंगे, लेकिन उनकी उम्मीद पर पानी तब फिर गया जब पता चला कि संबंधितों की ड्यूटी आयुष्मान कार्ड अभियान में लगा दी गई है। 

5-6 दिन की और परेशानी

शासन के आदेशानुसार योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए 60 निगम कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी विभाग के कर्मचारी इन कार्यों को कर रहे हैं। 5-6 दिन की और परेशानी है। – हिमांशु भट्ट, आयुक्त-नगर निगम रतलाम 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!