26.5 C
Ratlām

चेयर योग : रेलवे अस्पताल में डॉक्टर और मरीजों ने एक साथ की क्रियाएं और समझी निरोग रहने की महत्ता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रतलाम रेलवे अस्पताल में चेयर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिमी गुप्ता की अध्यक्षता में अस्पताल के डॉक्टर एवं वार्डो में भर्ती रोगी सहित परिजनों ने एक साथ योग की क्रिया समझ निरोग रहने की महत्ता समझी।

IMG 20230622 091114

जिला योग प्रभारी आशा दुबे द्वारा चेयर योग कराया गया।दुबे ने बड़े ही सरल तरीके से चेयर योग के सही तरीकों द्वारा योग कराया और उससे होने वाले लाभ को विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने सभी को योग का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई कि आज के बाद सभी अपनी दैनिक दिनचर्या में योग का समावेश करेगें। डॉ. सुधाकर शर्मा ने बुजुर्गों को मेरुदण्ड और घुटनों में आथ्राइटिस हेतु योग क्रिया करवाई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!