30.7 C
Ratlām

पुलिस को मिली सफलता : 60 किलो से अधिक डोडाचूरा एवं पिस्टल के साथ 2 आरोपी धराए

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।

जिले भर में चल रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ की मुहिम के चलते सैलाना पुलिस को अवैध रूप से ले जाए जा रहे डोडाचूरा के साथ दो आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी जप्त हुई है। एक आरोपी रतलाम का है तो दूसरा जावरा का है।

IMG 20230716 WA0323


सैलाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो बदमाश 60 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ नगर के बोदिना मार्ग स्थित मुक्तिधाम के सामने से एक्सयूवी 300 से गुजर रहे है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गर्शन में एवं थाना प्रभारी अय्यूब खान के निर्देशन में टीम प्रभारी ध्यानसिंह सोलंकी ने घेराबंदी कर जावरा निवासी इमरान पिता मो. रफीक मेवाती (38) निवासी मेवातीपुरा इसके एक अन्य साथी रतलाम निवासी जफर पिता अजीज खान निवासी न्यू काजीपुरा रतलाम को गिरफ्त में लेकर डोडाचूरा जब्त किया है। आरोपियों के पास एक पिस्टल मय राउंड के साथ मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा यह डोडाचूरा जावरा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। सैलाना पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में लिया है। इस कार्रवाई में एसआई मनोज पाटीदार, प्रधान आरक्षक गलसिंह सिसोदिया, दिनेश जाट, आरक्षक सतीश परमार, मुकेश मेघवाल आदि का योगदान रहा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!