29.5 C
Ratlām

दिया तले अंधेरा: आचार संहिता का उल्लंघन, रतलाम कलेक्टर कार्यालय की दीवारों से लेकर कृषि उपज मंडी में सरकार की योजनाओं का बखान

आचार संहिता लगने के बाद विपक्षी दल भी एक्टिव हो गया है। रतलाम शहर में आचार संहिता का उल्लंघन शासकीय कार्यालयों में हो रहा है

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विधानसभा चुनाव – 2023 की आचार संहिता लगे शुक्रवार को पांच दिन हो गए है। इसके बावजूद रतलाम शहर में आचार संहिता का उल्लंघन शासकीय कार्यालयों में हो रहा है। वह भी रतलाम कलेक्टर कार्यालय की दीवारों पर। जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह इन दीवारों पर आज भी मध्यप्रदेश शासन की 10 से अधिक योजनाओं का बखान किया जा रहा है। इन दीवारों पर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई करने वाली टीमें अनजान बनी हुई है। जबकि जिला निर्वाचन कार्यालय भी कलेक्टर कार्यालय में ही स्थित है।

IMG 20231013 WA0051

रतलाम कलेक्टर कार्यालय की दीवारों पर खुलेआम प्रधानमंत्री जनधन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, विकलांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बता रखा है। कलेक्टर कार्यालय की मुख्य रोड से लगी दीवारों पर योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसी तरह कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव के कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का बड़ा फ्लैक्स लगा हुआ है।

IMG 20231013 WA00501

अधिकारी निजी स्थानों पर जाकर कार्रवाई कर कर रहे हैं लेकिन शासकीय कार्यालयों पर खुले आम मध्यप्रदेश शासन की योजना के बारे में लिखी गई जानकारी पर पर ध्यान नहीं है। कलेक्टर कार्यालय में सभी शासकीय विभागों के कार्यालय है फिर भी एक भी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं है। निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी भी कलेक्टोरेट में ही बैठकर चुनावी कामकाज कर रहे हैं।

IMG 20231013 WA0049

कलेक्टर का हो चुका है तबादला
आचार संहिता लगने के बाद विपक्षी दल भी एक्टिव हो गया है। चुनाव आयोग ने रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का भोपाल तबादला कर दिया है। कलेक्टर का प्रभार रतलाम जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के पास है।

IMG 20231013 WA0053

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!