Delhi-Mumbai Expressway :  दो कारें खाई में गिरीं, 4 की मौत, 8 घायल

- रतलाम में सुबह 4 से 6 बजे के बीच हुए हादसे; अभी दो मृतकों की पहचान नहीं

Advertisements
Advertisements
Delhi-Mumbai Expressway

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज। दिल्ली-मुंबई  एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर एक बार फिर मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। दोनों हादसे रतलाम जिले से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 से 6 बजे के बीच दो कारें अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरीं। दोनों वाहनों में सवार दो-दो लोगों की जान चली गई। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि एक कार ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से खाई में गिरी तो दूसरा हादसा एक्सप्रेसवे की रेलिंग पहले से टूटी होने के कारण हुआ।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत

IMG 20260929 WA00522

एक हादसे में नरेंद्र कौर (67) और उनकी बहू मनप्रीत कौर (32) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं, जिसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरे हादसे में दो की मौत, लेकिन पहचान नहीं

IMG 20260929 WA00492

एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर हुए दूसरे हादसे में भी कार सवार दो लोगों की मौत हुई है। पहला हादसा कार नंबर MH-48 AK – 4833 अंबाला से मुंबई जा रही थी।

पुलिस मौके पर, हादसों के कारणों की जांच

IMG 20260929 WA00512

दोनों कारें दिल्ली की तरफ जा रही थीं। पुलिस के अनुसार पहला हादसा कार नंबर MH-48 AK – 4833 अंबाला से मुंबई जा रही से हुआ। इसमें सवार नरेंद कौर (67) और उनकी बहु मनप्रीत कौर (32) की मौत हो गई। जबकि मनोहर (67), जुझार (4) और जोरावर (2) घायल हैं। दूसरा हादसा कार नंबर GJ – 20 CB – 4610 से हुआ। इसमें सवार रवि हटीला, चंदला, दाहोद और रमेश मकवाना (50), विजयगढ़, दाहोद की मौत हो गई। जबकि इस कार में सवार रामली बाई (55), विजयगढ, दाहोद, संगीता, विजयगढ़, दाहोद और नरेश मकवाना (30), विजयगढ़, दाहोद गंभीर घायल हैं। हादसों की सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल दोनों हादसों के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और हादसों से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!